शादी के 6 माह भीतर हो गई विवाहिता की मौत:ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
बस्ती-कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार गांव निवासी एक विवाहिता की निकाह के 6 महीने भीतर ही मौत हो गई। उसका शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है रूधौली थाना क्षेत्र के धर्मपुरवा गांव के रहने वाले निवासी जन्नतुननिशा की शादी 24 नवम्बर 2024 को कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार गांव निवासी मोहम्मद असलम के साथ हुई थी। निकाह के बाद वह मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची।निकाह को 6 महीने भी नहीं बीते कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला।सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता रब्बुल हसन ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ससुराल आने के कुछ दिनों बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मारा पीटा, प्रताड़ित किया जाने लगा था।कई बार बेटी की ससुराल वालों को समझा बुझाकर मामला शंत कराया गया। बताया कि रविवार की शाम करीब 5 बजे उनकी बेटी ने मायके में फोन कर बात की। इसके एक घंटे बाद करीब 6 बजे उसने फिर से फोन मिलाया। बताया कि आज उसे फिर से मारा पीटा गया है। इसके बाद उन्होंने अपने दामाद को फोन पर ही समझाया बुझाया उन्हे आपस में मिल जुलकर ठीक ढंग से रहने की सलाह दी। लेकिन उन्हे क्या पता था कि यह उनकी बेटी की आखिरी रात होगी। बताया कि बात करने के करीब डेढ़ घंटे बाद उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी दवा खाने के बाद बेहोश हो गई है। इसके आधे घंटे बाद फिर से बेटी के मौत की सूचना दी गई। इस खबर के बाद वह किसी तरह रात करीब दो बजे परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां जाने के बाद पता चला कि उनकी बेटी की फासी लगने से मौत हो गई है।थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का नजर आ रहा है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही शव को परिजनों द्वारा उतार लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।