महात्मा बुद्ध ने सतकर्म के साथ सत्य को महत्व दिया- विवेक चौधरीरालोद नेताओं ने किया महात्मा बुद्ध को नमन्


बस्ती । सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिव कुमार गौतम के संयोजन में लोहिया काम्पलेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा मनायी गई। उपस्थित लोगों ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध ने सतकर्म के साथ सत्य को महत्व दिया है। साथ ही उन्होंने सत्य को जानने और जीवन में सत्य के साथ चलने की प्रेरणा दी है। कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में धर्माचरण, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार गौतम ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। उन्होने मानवता के रक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा आदि ने कहा महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना और बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे। कार्यक्रम में गीता वर्मा, इरफान अहमद, अरूण चौधरी, राजेश चन्द्र दूबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!