संत कबीर नगर 22 मई 2025,
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर में गुरुवार को दो पक्षो में चल रही पुरानी अदावट खूनी संघर्ष में बदल गई। खार खाये दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों की बौछार कर दी। इस हमले में एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से चार लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी हैंसर लाया गया। दोनों पक्षो के एक साथ अस्पताल पहुंचने से माहौल तनाव ग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। चिकित्सको ने चार घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अशरफपुर में रमेश के भाई की शादी थी। घर के लोग दरवाजे पर कथा सुन रहे थे। इसी बीच विपक्षी दल से विष्णु पुत्र उमेश व किशन बाइक से कही अन्यत्र जा रहे थे। रमेश के घर के सामने पहुंचते ही बाइक फिसल गई जिससे बाइक पर बैठे लोग रमेश जे दरवाजे गिर पड़े। बाइक से गिरने के बाद रमेश के घर के लोगो ने तंज कसा। जिससे खार खाये बाइक सवार घर वापस लौट गए। कुछ देर गोलबंद होकर लाठी डंडे से लैस लोग रमेश के घर चढ़ गए। दूसरा पक्ष भी लाठी डंडे के साथ घर आये लोगो पर टूट पड़े। दोनों पक्षो में जमकर संघर्ष हुआ। मौके पर चीख पुकार मच गई। आवेश में आये लोग मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। प्रथम पक्ष से रिश्तेदारी में आई 60 वर्षीय महिला लाली पत्नी लल्लन, राकेश पुत्र राम दरश, राजेश, सदानन्द व दूसरे पक्ष से विष्णु पुत्र राम सुमेर, रिंकू पुत्री रामजी, शीतल पुत्री राम कुबेर गंभीर रूप से घायल होगये। दोनों पक्ष घायलों को लेकर सीएचसी हैंसर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षो के इकठ्ठा होने से अस्पताल का माहौल गर्म हो गया। पुलिस ने मौके की स्थित को नियंत्रित किया। मौके पर पहुंचे विधायक धनघटा गणेश चन्द चौहान ने दोनों पक्षो के घायलों की जानकारी लेने के बाद चिकित्सको को तत्काल इलाज करने का निर्देश दिया। चिकित्सको ने घायल विष्णु, रिंकू, शीतल, लाली, राकेश, राजेश, सदानन्द की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल राकेश पुत्र रामदरश की शादी शुक्रवार को होनी थी। इस संबन्ध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जारहा है।