संत कबीर नगर 25 मई 2025 ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 मई को संभावित दौरे के मद्देनज़र संत कबीर नगर जनपद में प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बाबा तामेश्वर नाथ धाम और हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की जा रही है। शनिवार की रात से ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बाबा तामेश्वर नाथ प्रांगण एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना है। इन परियोजनाओं में बस डिपो, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, शहर में कम्युनिटी हॉल और मल्टीस्टोरी पार्किंग सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें और विकास कार्यों के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के मुख्ता इंतजाम किए हैं रामेश्वर नाथ धाम परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंच और पंडाल बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के इस दौर से जनपद में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा।