संत कबीर नगर जिले में सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद अंसारी ने संत परंपरा के श्रेष्ठ संवाहक एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत, पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर एवं गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन किया। मुमताज अहमद ने बताया कि राष्ट्रधर्म व भारतीय संस्कृति के सजग प्रहरी, पूर्व लोकसभा सदस्य महंत अवैद्यनाथ जी का जन्म 28 मई 1921 को उत्तराखंड में हुआ था और प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत होने के साथ ही वह गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र मानीराम से पांच बार सदस्य रहे। श्रद्धेय महंत जी ने अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर निर्माण के आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। धर्म और संस्कृति की रक्षार्थ उनका जीवनवृत्त हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनके सद्विचार एक न्यायप्रिय व सौहार्दपूर्ण समाज की रचना करने और नि: स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने हिंदू पुनर्जागरण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, गौ संरक्षण, धार्मिक चेतना और समाजोत्थान को समर्पित रहा। उनका सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। सितंबर निधन 12 सितंबर 2014 को हो गया। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और गोरखपुर के एक प्रमुख हिंदू मंदिर गोरक्षनाथ मठ के मुख्य पुजारी (महंत) थे। वे हिंदू महासभा और बाद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु और मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है। नाथ सम्प्रदाय के ध्वजवाहक रहे हिंदू ह्रदय सम्राट पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी के जयंती पर सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।