गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार”,आफताब आलम खान____________

संत कबीर नगर 10 जून 2025,
सपा वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आफताब आलम खान ने कहा कि गाय को हिन्दू धर्म के अनुसार लोग गौ-मां मानते हैं। हिन्दू हमारे भाई है इसलिए मुसलमानों के लिए भी गाय मां के समान है। केन्द्र और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसलिए सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे। गौ- वध पर सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए इसके साथ ही साथ देश, प्रदेश में बीफ के जितने भी स्लाटर हाऊस हैं उनका लाइसेंस तत्काल निरस्त कर सभी स्लाटर हाउसों को सरकार पूर्ण रूप से बंद कराए। उक्त विचार सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम खान ने महुली स्थित अपने जन संपर्क कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया कि गौ वध करने वाले सभी स्लाटर हाउस को सरकार बंद करें। जिस धर्म में मांस खाना मना है उनके मांस खाने पर भी सरकार प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है इसलिए सरकार अगर ईमानदारी से गौ- वध पर रोक लगाना चाहती है तो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे। भारत पूरी दुनिया का सबसे बड़ा बीफ सप्लायर है और जो बड़े बड़े मुख्य स्लॉटर हाउस हैं वह हिंदुओं के हैं। भारत में तमाम ऐसे प्रदेश है जिनका मुख्य भोजन बीफ है इसीलिए सरकार को गौ-वध पर रोक लगाना नहीं चाहती है। खान ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जिन लोगों के धर्म में मांस खाना मना है उनके मांस खाने पर सरकार रोक लगाए। क्योंकि जिस धर्म में मांस खाना मना है वहीं लोग सारे मांस- मछली जो मुस्लिम समुदाय का भोजन है उसे खा डाल रहे हैं। इसलिए उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। इस अवसर पर पर जमशेद आलम खान, शमशेर आलम खान, महमूद अहमद, श्याम बली, मुन्नी लाल सिंह, मोहम्मद आरिफ, अली हुसैन व बद्रे आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!