पांऊ बाजार में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 14 कोः कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ने किया सघन सम्पर्क


बस्ती। कांग्रेस ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली की तैयारियां तेज कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पांऊ बाजार में आगामी 14 जून को आयोजित होने वाले विधान सभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच सघन सम्पर्क किया। चाय की दूकान, गांव, कस्बों में लोगों े से सम्पर्क के दौरान कहा कि अब लोगों को कांग्रेस की याद आ रही है। भाजपा सरकार ने देश और उत्तर प्रदेश को नफरत, साम्प्रदायिक धु्रवीकरण, दिल दिगाम के बीच बटवारे के सिवा कुछ नहीं दिया। देश के संविधान को बदलने की दिशा में भाजपा लगातार सक्रिय है। कहा कि ऐसे समय में हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा कि भाजपा ेके मंसूबे पूरे न होने पाये। कहा कि एक-एक कर जन अधिकार को समाप्त करने के साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है। ऐसे में संविधान की रक्षा के लिये एकजुट होना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि महादेवा विधानसभा क्षेत्र की जनता में 14 जून को आयोजित संविधान बचाओ रैली को लेकर उत्साह है। रैली को पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे।
सम्पर्क के दौरान कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य अनिल भारती, तप्पे शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, शुभम गाँधी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!