2047 तक पूर्ण विकसित होगा भारत- सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’


मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां
बस्ती । शनिवार को सोनहा डाक बंगला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ और संचालन राज कुमार चौरसिया मण्डल अध्यक्ष भाजपा ने किया।


सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत से तात्पर्य ऐसे भारत से है जहाँ हर क्षेत्र में समृद्धि, प्रगति और समान अवसर उपलब्ध हों। इसका अर्थ है एक ऐसा राष्ट्र आर्थिक रूप से मजबूत हो जहाँ बेरोजगारी कम हो, हर व्यक्ति को रोजगार के अवसर मिलें और देश की जीडीपी लगातार बढ़ रही हो। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ उच्च गुणवत्ता की हों और सभी के लिए सुलभ हों।
भाजपा सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि आज अपना भारत मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास गति बढ़ा रहा और । 2047तक अपना भारत विकसित देशों के श्रेणी में आ जायेगा।
विशिष्ट अतिथि अभिनव उपाध्याय ने केन्द्र सरकार के ग्यारह साल के उपलब्धि को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि आज आवास, सड़क,दवा, स्कूल, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य भाजपा सरकार ने किया। कार्यक्रम को बस्ती केन यूनियन चेयरमैन प्रदीप सिंह पिंकू ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता व संचालन मण्डल अध्यक्ष सोनहा राज कुमार चौरसिया ने किया।
सभा में मुख्य रूप से आकाश सिंह, अजय सिंह, पप्पू सोनी, राजाराम चौधरी, दीपक सिंह, मण्टू उपाध्याय, रामकुमार गुप्ता, आशुतोष शुक्ल, जनकराम गौतम, राधेश्याम चौहान, भगवन्त गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, जगदीश चौधरी, राम बहादुर सिंह, फूलराम वर्मा, हरिश्चन्द्र मिश्र, आकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!