मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत11690 आश्रित परिवारों को मिली सहायता राशि___________
संत कबीर नगर 16 जून 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज जनपद अंबेडकर नगर के शिव बाबा धाम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के आपदा प्रभावित 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आपदा प्रभावित किसानों के आश्रितों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके हितों के संरक्षण के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश ने अन्नदाता किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के माध्यम से किसानों और उनके परिवारों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे पात्रता के अनुसार सभी किसानों, पुरुष/महिला को उसका लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आज हर नागरिक सुरक्षित है। हर नागरिक, व्यापारी, बेटियां सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है वहीं पर देश एवं प्रदेश अपने विरासत पर गौरव भी महसूस करता है। आज देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के 280 आश्रित परिवारों को 13 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मेहदावल, विधायक धनघटा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि इं0 सुधांशु सिंह सहित उपस्थित कृषक परिवारों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम एवं संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने आपदा प्रभावित कृषक परिवार के आश्रितों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी यह जानते हैं कि भारत किसानों का देश है और अन्नदाता से ही देश विकास के पथ पर अग्रसर है। किसानों पर किसी भी संकट की घड़ी में सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली एवं पवित्र सोच की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार किसान के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसी भी आपदा की स्थिति में किसान की मृत्यु हो जाने पर रूपए 5 लाख की सहायता धनराशि दी जाती है, इसमें दुर्घटना के बाद 45 दिन के अंदर आवेदन करने का समय होता है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित किसानों से भी अपने आसपास के लोगों को नियमों के प्रति जागरूक रहने को कहा जिससे किसी भी संकट की घड़ी में सरकार की योजना का लाभ मिल सके। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे आश्रित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के जिन किसान परिवारों ने अपने परिजन को खोया है उनके जीविकोपार्जन के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा 05 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में डबल इंजन की सरकार किसानों की चिंता करते हुए यह सराहनीय कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि किसानों ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी पर जो भरोसा जताया है उसका परिणाम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर मिल रहे लाभ के रूप में दिख रहा है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, एलआरसी दुर्गा प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।