30 मई 2025
डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन (DWF) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु पाण्डेय ने कहा, “DWF के प्रयासों के बाद सरकार और न्यायपालिका ने हमारी बात सुनी और समझी। NEET PG सिंगल शिफ्ट करवाने की हमारी मांग को स्वीकार किया गया है, जो कि हमारे लिए और NEET PG की परीक्षा देने वाले सभी डॉक्टरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
वेल्फेयर के उपाध्यक्ष डॉ. शुभेक्ष शर्मा ने कहा, यह सफलता DWF परिवार के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम सब मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। महासचिव डॉ. सान्यम खन्ना ने कहा, हम सभी का एकजुट होना और अपनी आवाज उठाना ही इस सफलता की कुंजी है। हमें गर्व है कि हमारी मेहनत रंग लाई।
डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन उत्तरप्रदेश एवं इंडिया ने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाकर लाखों डॉक्टरों की आवाज को बुलंद किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिव्यांशु नागोरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ईश्वर पंवार, राष्ट्रीय यूथ विंग अध्यक्ष डॉ. राहुल बरवाड़ और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इस फैसले को चिकित्सक समुदाय के लिए एक बड़ी जीत बताया।
साथ ही, DWF उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा, “हम सरकार और न्यायपालिका के प्रति आभार प्रकट करते हैं। यह उपलब्धि हम सभी के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। हम आगे भी इसी तरह से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
धन्यवाद
DWF UP – एकजुटता में ही शक्ति है!