बस्ती – आज जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती सभागार में आगामी त्यौहार ईद-उल- जुहा( बकरीद) को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी के पदाधिकारियों संभ्रांत नागरिकों धर्मगुरुओं की गोष्ठी की गई। सभी लोगों द्वारा त्योहार को मिलजुल कर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखते हुए सौहार्द पूर्वक मनाने की बात कही गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती उपजिलाधिकारी सदर उपजिलाधिकारी भानपुर उपजिलाधिकारी रूधौली उपजिलाधिकारी हरैया क्षेत्राधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी हरैया क्षेत्राधिकारी रूधौली क्षेत्राधिकारी कलवारी व समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष विभिन्न शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस व राजस्व के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।