श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा गायत्री जयंती का पावन पर्व – राम प्रसाद त्रिपाठी


बस्ती – गायत्री शक्तिपीठ परिवार बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री जयंती का पावन पर्व 5 जून 2025 गुरुवार को प्रति वर्ष की भांति गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा | यह पर्व विवेकशीलता का पर्व है इसमें निम्नांकित कार्यक्रम होंगे –
4 जून 2025 बुधवार प्रातः 7:00 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा दिन में बहनें रात्रि में भाई लोग जप करेंगे | 5 जून 2025 गुरुवार प्रात 7:00 बजे जप का समापन प्रात 8:00 बजे गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार अपराह्न 3:00 से संगीत उद्बोधन पर्व पूजन दीप यज्ञ पुष्पांजलि विसर्जन सामूहिक साहभोज (भंडारा) के साथ समापन होगा | उन्होंने समस्त जनपदवासियो से अपील किया है की इस पावन पर्व के समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित जरूर सम्मिलित हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!